सकलडीहा: जिले में धान में आभासी कंडुआ रोग के बढ़ते प्रकोप पर कृषि विभाग की चेतावनी, किसान बचाव के मूल उपाय की कर रहे अनदेखी
जिले में धान की फसल इन दिनों आभासी कंडुआ रोग के प्रकोप से प्रभावित होती जा रही है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए कृषि रक्षा अधिकारी स्नेह प्रभा ने शनिवार शाम पत्र जारी कर किसानों को सतर्क करते हुए रोग की पहचान कारण और बचाव उपायों की स्थिति जानकारी प्रदान की। बताया किसान बार-बार दिए जा रहे निर्देशों के बावजूद आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन नहीं कर पा रहे है।