बहराइच: बहराइच जिले पहुंचे भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने जिलाधिकारी से की भेंट
विदेश सेवा के अधिकारियों के दल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी मोनिका रानी से शिष्टाचार भेट की। डीएम ने प्रतिनिधि मण्डल में सम्मिलित अधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया तथा आकांक्षात्मक जनपद की भौगोलिक परिस्थिति, दर्शनीय एवं पर्यटन स्थलों तथा नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों में अर्जित की गई उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।