गुना नगर: वीआईपी कॉलोनी के मैदान में जुआ खेल रहे तीन लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, 8480 रुपए किए जप्त
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र की वीआईपी कॉलोनी के मैदान से पुलिस ने जुआ खेल रहे तीन लोगों को पकड़ा है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, वीआईपी कॉलोनी के मैदान में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। तीन लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। 8480 रुपए और ताश की गड्डी जप्त की है। जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।