गुना नगर: निजी स्थान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली कोर ग्रुप की बैठक, कहा- चुनाव में हमारा भय और भूख बरकरार रहे
गुना के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दौरे के दूसरे दिन गुना में निजी स्थान पर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ली। इस दौरान मंत्री सिंधिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारा भय और भूख बरकरार रहे, हमारा लक्ष्य है शत प्रतिशत मतदान हो। वहीं, बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।