गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी के पास एक गोमती में लगी भीषण आग जलकर हुई राख वीडियो आए सामने
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के एबी रोड पर नानाखेड़ी मंडी के पास एक अवैध गुमटी में अचानक आग लग गई। गुमटी और उसमें रखा सामान आग में जलकर राख हो गया। फिलहाल यह खुलासा नहीं हुआ, कि गुमटी में आग किन कारणों से लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना एबी रोड पर नानाखेड़ी मंडी के पास की है।