गुना नगर: हनुमान चौराहे पर सीटू ने प्रदर्शन कर मजदूरों की मांगों को लेकर श्रम अधिकारी को श्रम आयुक्त इंदौर के नाम दिया ज्ञापन
गुना में हनुमान चौराहे पर सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू ने न्यूनतम वेतन अधिनियम, वेतन का पुर्नरीक्षण सहित मजदूरों की अन्य मांगो को लेकर श्रम आयुक्त इंदौर के नाम गुना श्रम अधिकारी को ज्ञापन दिया। सीटू के गुना से राज्य उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने प्रदेश सरकार पर मजदूर और उनके परिजनों का शोषण कर तबाह करने और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए।