गुना नगर: पगारा से गुना आए एक व्यक्ति का नकदी और जेवर भरा बैग 8 दिन पहले ऑटो में छूटा, CCTV कैमरे की मदद से पुलिस ने कराया वापस
8 दिन पहले पगारा से गुना आया व्यक्ति नकदी और जेवर से भरा बैग ऑटो में भूल गया। जिसे पुलिस ने CCTV की मदद से वापस कराया। बता दें कि 20 मार्च को जयस्तभ चौराहे पर मनीष चंदेल जेवर और नकदी से भरा बैग ऑटो में भूल गया था। फरियादी ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी।