धनवार प्रखंड की भलूटांड़ पंचायत अंतर्गत गोदोडीह गांव में शनिवार को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व जिला बाल संरक्षण इकाई की तत्परता से एक किशोरी की शादी रोकी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को गुप्त सूचना मिली थी कि गोदोडीह गांव की एक किशोरी का विवाह 28 जून को कराया जाने वाला है।