परसिया: बडकुही अस्पताल में डेंटिस्ट रूम का कंक्रीट स्लैब झड़ा, मलबा गिरने से टला बड़ा हादसा
वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के सिविल विभाग के गुणवत्ताहीन काम की झलक शनिवार को बडकुही के वेकोलि के हास्पिटल में दिखी। सुबह नौ बजे डेंटिस्ट ओपीडी के स्लैब का हिस्सा झड गया। मलबा छत में लगी पीओपी को लेकर नीचे गिरा। सौभाग्य से उस समय कोई नहीं था। एक बडा हादसा टल गया। इस जगह पर हमेशा मरीजांे की भीड होती है। इसमें छोटे बच्चे भी होते है।