बेरमो: अमलो में अज्ञात वाहन की टक्कर से सीसीएल कर्मी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Bermo, Bokaro | Jun 25, 2026 बेरमो थाना अंतर्गत अमलो मुख्य सड़क पर बुधवार गुरुवार मध्य रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सीसीएल कर्मी मनोज कुमार की मौत हो गई। मनोज ढोरी स्टाफ क्वार्टर में रहते थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल मनोज को सीसीएल ढोरी केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना पर बेरमो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।