बालोद: 16 जून से जिले के बांध, नदी-तालाबों में मछली पकड़ने पर रोक, 15 अगस्त तक रहेगा प्रतिबंध; उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना
Balod, Balod | Jun 13, 2026 बालोद जिले में मछलियों के प्रजनन और संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जिले में 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इस अवधि को क्लोज सीजन घोषित किया गया है, जिसके दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।