बीसलपुर: कटना पुल पर प्राइवेट एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक पर सवार एक महिला सहित 2 लोग हुए घायल
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रिछोला निवासी नूरजहां ने बताया कि वह अपने दामाद रईस अहमद के साथ अपने गांव से सुजनी पंसडी रिश्तेदारी में आई हुई थी वह रिश्तेदारी से आज शाम वापस अपने गांव जा रही थी वह जैसे ही काटना पुल पर पहुंची वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग घायल हो गए हैं