बीसलपुर: पिपरिया गांव के पास साइकिल सवार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों लोग हुए घायल
दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंसाडी निवासी संजीव ने बताया कि वह देर रात्रि अपने गांव से पिपरिया किसी काम से जा रहे थे वह जैसे ही पिपरिया गांव के पास पहुंचे वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार राजीव निवासी नौगमा नवीनगर ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही दोनों लोग रोड पर गिरकर घायल हो गए हैं