परैया प्रखंड मुख्यालय स्थित अशोक उच्च विद्यालय खेल मैदान में युवाओं के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता के शारीरिक दक्षता की तैयारी की जाती है l खेल मैदान में सड़क निर्माण के पत्थर, बजरी व डस्ट के अलावा बिजली विभाग के केबल जैसी समस्या और रुकावट के बावजूद युवक अपनी तैयारी में जुटे हुए। वहीं खेल मैदान में स्टेडियम निर्माण की चिर प्रतिक्षित योजना अब नजर नहीं आ रही।