पटना ग्रामीण: बाढ़ पीड़ितों के लिए कांग्रेस सेवा दल ने भेजी राहत सामग्री, सदाकत आश्रम से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की रवानगी
बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस सेवा दल ने कदम उठाया है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे पटना के सदाकत आश्रम से बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल द्वारा तैयार राहत सामग्री की गाड़ियों को प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस राहत सामग्री में बाढ़ पीड़ितों के लिए ज़रूरी सामान जैसे भोजन, दवाइयाँ और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल।हैं।