बड़वाह में ओखलेश्वर थाम (ग्राम ओखला) में अखंड रामायणपाठ के 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव मनायाजा रहा है।22 से 28 अप्रैल तक चलने वाले इस बड़ेआयोजन में मशहूर कथावाचक पंडित देवकीनंदन ठाकुर रामकथा सुनाएंगे। चुंकि अखंड रामायण पाठ अब अपने 51 वें साल में प्रवेश कररहा है, इसलिए इसे बहत खास बनाया जा रहा है।