गुना कोतवाली थाना के पवन कॉलोनी गणेश नगर में देह व्यापार से पूरा मोहल्ला परेशान है। 23 दिसंबर दोपहर को मोहल्ले के महिला पुरुषों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से शिकायत कर एक महिला और उसकी पुत्री पर देह व्यापार करने के आरोप लगाए। वेश्यावृत्ति पर लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। कहा, मोहल्ले में अनजान लोग आते है, महिलाओं बच्चियों को खतरा बना रहता है।