फुलवरिया: फुलवरिया में आयोजित हुआ शनिवारीय जनता दरबार, 10 मामलों पर हुई सुनवाई, सभी मामलों का सीओ ने किया निष्पादन
फुलवरिया प्रखंड सभागार में शनिवार की दोपहर 1 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें सीओ बीरबल वरुण कुमार फुलवरिया और श्रीपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे ।इस दौरान कुल 10 मामलों पर सुनवाई की गई। फुलवरिया थाना क्षेत्र से 6 और श्रीपुर थाना क्षेत्र से चार भूमि विवाद से संबंधित मामले जनता दरबार में पहुंचे थे। जहां दोनों पक्षों को सुनकर निपटारा किया गया।