छतरपुर नगर: छतरपुर में शादी समारोह में मारपीट का वीडियो वायरल, युवक को थप्पड़ मारते दिखा आरोपी।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चैतगिरी कॉलोनी में देर रात आयोजित एक शादी समारोह के दौरान मारपीट का वीडियो आज 19 जून सुबह करीब 11:00 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है।बताया जा रहा है कि यह घटना शादी समारोह के दौरान हुई, जिसके बाद किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।