चैनपुर थाना क्षेत्र की हेलापड़ावा चौकी पुलिस ने गुरुवार दोपहर 3 बजे बड़ी कार्रवाई खुलासा करते बताया कि बीते दिनों शासकीय एंबुलेंस से अवैध रूप से ले जाई जा रही 52 पेटी शराब पकड़ी। पुलिस ने फरार ड्राइवर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।