चूल्हे की चिंगारी से कच्चे मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के अदमापुर गांव में बुधवार देर रात करीब 11 बजे चूल्हे की चिंगारी से कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। जब तक परिवार और ग्रामीण आग पर काबू पाते, पूरा मकान जलकर राख हो चुका था।