मुगलसराय: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर छठ पूजा की भीड़ को लेकर डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण
छठ पर्व पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए आज मंगलवार दोपहर 02 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़, खानपान व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंधन और यात्री सुविधाओं की गहन समीक्षा की।