पटना ग्रामीण: पटना में सांसद मनोज तिवारी ने कहा- यहाँ वंशवाद की राजनीति नहीं होती, तेजस्वी यादव को यह समझ नहीं आएगा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा एमएलसी पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि यह दबाव में लिया गया निर्णय है। इसे लेकर मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह फैसला कोई दबाव में लिया गया निर्णय नहीं है और यहां पर विकास की राजनीति होती है वंशवाद की नहीं लेकिन यह बात तेजस्वी यादव को समझ नहीं आएगा।