महाराजगंज: हरदोई के पास बाइक फिसलने से सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में किया गया इलाज
5 जुलाई रविवार की देर शाम 7:30 बजे के आसपास बाइक सवार फिसल कर सड़क मार्ग पर गिर गया जिसे गंभीर रूप से चोटे आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से महाराजगंज सीएचसी पहुंचाया,जहां युवक का इलाज किया जा रहा है। जानकारी प्राप्त हुई हरदोई किसी कार्य से युवक गया हुआ था। वापस आते समय तेज रफ्तार बाइक होने के चलते दुर्घटना घटित हुई।