इचाक: आजादी के 79 वर्ष बाद भी सड़क से वंचित मदनपुर–केन्दुआ मार्ग, ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी आक्रोश
आजादी के 79 वर्ष बाद भी सड़क से वंचित मदनपुर–केन्दुआ मार्ग, ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी आक्रोश, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी पंचायत अंतर्गत मदनपुर स्कूल से केन्दुआ गांव तक लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क आजादी के बाद से आज तक नहीं बन पाई है। सड़क निर्माण नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।