नगर पंचायत क्षेत्र के बानपुर मुहल्ला में लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य गुरुवार की दोपहर करीब बारह बजे कराया जा रहा था। निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह और वार्ड पार्षद सुगंधी देवी ने कार्य स्थल का निरीक्षण किया।