हुज़ूर: भोपाल: फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, घटनास्थल पर पहुंची 5 दमकल गाड़ियां
Huzur, Bhopal | Feb 15, 2026 भोपाल में फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, 5 दमकल गाड़ियां मौके पर भोपाल। शहर के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के सामने स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस डायल 112 की दो गाड़ियां और नगर निगम की दमकल सहित कुल पांच फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री में रखे लकड़ी के सामान के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप लिया है |