गाजीपुर पुलिस लगातार अवैध कारोबार पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में नोनहरा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां कठवामोड के पास से अवैध देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी सूरज के पास से 32 पाउच अवैध देशी शराब बरामद किया है।