इटाढ़ी अंचल कार्यालय परिसर में भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सीओ संतोष कुमार प्रीतम, थानाध्यक्ष सोनू कुमार मौजूद रहे। सीओ ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में दस्तावेजों की जांच की और प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में कुल 5 मामले सुनवाई के लिए आए। 3 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।