अधौरा: अधौरा पीएचसी में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया
Adhaura, Kaimur | Jan 24, 2025 आज शुक्रवार को अधौरा पीएचसी में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 3:30 बजे कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रभारी चंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लिंफेटिक फाइलेरिया की रोकथाम और एमडीए राउंड के दौरान किए जाने वाले कार्य पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए हर घर तक पहुंचकर दवा सेवन सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।