चायल: जामा मस्जिद सराय अकिल के इमाम ने बकरीद सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की, शासन की गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान
कौशाम्बी। आगामी बकरीद पर्व को लेकर जामा मस्जिद कस्बा सराय अकिल के इमाम मोहम्मद शफीर ने आमजन से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। 6 बजे का मामला!