गोरखपुर: रोहिन नदी हादसे में दूसरे दिन मिला 9 वर्षीय मासूम पिहू का शव, दो मासूमों की मौत से गांव में मचा कोहराम
तिवारीपुर क्षेत्र के रोहिन नदी में नहाने के दौरान डूबे दो मासूम बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।बुधवार सुबह NDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 9 वर्षीय पिहू का शव बरामद कर लिया,जिसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।इससे पहले मंगलवार को 12 वर्षीय सर्वेश यादव की इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी।दो मासूमों की असमय मौत से गांव मातम मच गया