तराना: तराना के महेदपुर चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, रोजाना जाम से लोग बेहाल
Tarana, Ujjain | Jul 9, 2026 गुरुवार दोपहर 3 बजे तराना के महेदपुर चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। रोजाना लगने वाले जाम से आम जनता के साथ-साथ जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इस मार्ग से तराना नगर के आला अधिकारी, ऑफिस कॉलोनी के अधिकारी और न्यायाधीशों का रोज आना-जाना होता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जाम की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।