समस्तीपुर: बिशनपुर हकीमाबाद से पुलिस ने लड़ाई झगड़ा मामले में बेल टूटने के आरोप में पिता पुत्र को किया गिरफ्तार
मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बिशनपुर हकीमाबाद के रहने वाले संजीत कुमार एवं उनके पिता लालबाबू राय को जिला न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पिता पुत्र के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।