नावकोठी: सैदपुर में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक, प्रखंड अध्यक्ष के कार्यशैली पर उठाया सवाल
सैदपुर में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष केसरी नंदन मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मौजूद प्रखंड अध्यक्ष के कार्यकाल में संगठन कमजोर हुआ है। भू माफिया का प्रखंड अंचल में दबदबा बढ़ गया है। नावकोठी में मौजूदा प्रखंड अध्यक्ष मुट्ठी भर लोगों के हाथों की कठपुतली है।