जशपुर: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण
वन महोत्सव के तहत जशपुर वनमंडल में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पत्थलगांव, बगीचा और कांसाबेल वन परिक्षेत्रों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, वन सुरक्षा समितियों, स्व-सहायता समूहों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रजातियों के