बलौदा: बुचीहरदी गांव में घर को तोड़ते हुए खेत में घुसा ट्रेलर, बरामदे में खेल रही 10 साल की बच्ची घायल, अस्पताल में भर्ती
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के बुचीहरदी गांव के घर को तोड़ते हुए ट्रेलर खेत में घुस गया. हादसे में घर के बरामदे में खेल रही 10 साल की बच्ची घायल हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, वहीं घर के अन्य 4 सदस्य बाल-बाल बचे है. हादसे में घर क्षतिग्रस्त हुआ है, वहीं बाइक समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हुए हैं।