समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में गुरुवार को मतदान शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। गुरुवार शाम 5 बजे तक करीब 71.62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खड़सड़ पश्चिमी पंचायत में एक स्थान पर हल्का विवाद हुआ, लेकिन डीएसपी संजय कुमार ने पहुंचकर स्थिति संभाली।