मुर्तिहा कोतवाली में तैनात रहे मुख्य आरक्षी समेत चार पुलिसकर्मी धन वसूली मामले में जून के अंतिम सप्ताह में निलम्बित हुए थे। इन चारों पुलिस कर्मियों पर एसपी के निर्देश पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस गुरुवार को दर्ज किया गया है। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।