मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत गिरिजापुरी बैराज से गुरुवार को कांवड़ियों का एक जत्था बाबा बूढ़ेस्वर नाथ के लिए रवाना हो गया है। कांवरिया के जत्थे में लगभग एक हजार महिला व पुरुष शामिल है। सभी कावड़िया लगभग 80 किलोमीटर की दूरी 2 दिन में पैदल तय कर शनिवार को महादेव स्थित बाबा बूढ़ेस्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।