मनेर: माधोपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में ईएसआईसी अस्पताल की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन
Maner, Patna | Jun 20, 2026 मनेर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में ईएसआईसी अस्पताल की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मौजूद डॉक्टर एकता, डॉक्टर प्रणीता, डॉक्टर अर्चना समेत स्वास्थ्य कर्मियों लोगों का मुफ्त में जांच कर दवाइयां दी। करीब 300 मरीज का मुफ्त में जांच कर दवाई दी गई।