रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने चोरी से संबंधित मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने चोरी से सम्बन्धित मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को मंगलवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि थाना रॉबर्ट्सगंज पर विभिन्न मामलों में पंजीकृत तीन मुकदमे से सम्बन्धित फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त कौशल चौबे पुत्र अशोक चौबे निवासी धनसीरिया थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर उम्र 25 वर्ष को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस,ने गिरफ्तार कर लिया