महसी: खैरीघाट क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
खैरीघाट थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने परंपरागत तरीके से ताजियों के साथ मातमी जुलूस निकालकर या हुसैन के नारों के साथ कर्बला के शहीदों को याद किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल जुलूस के मार्गों पर मुस्तैद रही