गभाना: कौरह रूस्तमपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में सैकड़ों बीघा गेहूं की खड़ी फसल और अवशेष जलकर हुए राख
गभाना तहसील क्षेत्र के गांव कौरह रूस्तमपुर में शुक्रवार दोपहर में करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने किसानों की भारी क्षति कर दी। तेज गर्मी और हवाओं के बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए। इस अग्निकांड में करीब 25 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जबकि सैकड़ों बीघा खेतों में पड़े फसल अवशेष भी स्वाहा हो