शाजापुर: 51 वर्षों बाद फिर सजी दोस्ती की महफिल, गाँधी हॉल में बी.टी.आई. राजगढ़ के साथियों का मिलन समारोह सम्पन्न
गांधी हॉल में वर्ष 1975 के बी.टी.आई. राजगढ़ के शिक्षक साथियों का अभिनव “मित्र मिलन समारोह” आत्मीयता और उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राजगढ़ और शाजापुर के करीब 50 मित्र सपत्नीक शामिल हुए तथा वर्षों पुरानी यादों को साझा कर दोस्ती के रिश्ते को फिर जीवंत किया।