चरखारी: पालीवाल क्रेशर से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का मामला आया सामने, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, जांच जारी
चरखारी कस्बे के शेखन फाटक स्थित पालीवाल क्रेशर परिसर से 22 फरवरी की शाम आयशर ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी हो गई। जयेंद्र नगर निवासी मनोज राजपूत ने बताया कि घटना के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में मुस्कुरा रोड स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में ट्रैक्टर जाते हुए दिखाई दिया है। एक सप्ताह बीतने के बावजूद वाहन बरामद नहीं हो सका है।