शाहाबाद कोतवाली के पाली बाईपास पर सैयद वाडा स्थित राजपूत हॉस्पिटल में बुधवार की रात 9:00 बजे डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों और मोहल्ला वासियों ने हंगामा काट दिया। मौके का फायदा उठाकर अस्पताल संचालक और अस्पताल कर्मी फरार हो गए।