पनागर: बरेला में पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा 68 लाख का गबन
बरेला थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत दो कर्मचारियों, प्रशांत रजक और महेंद्र अहिरवार ने धोखाधड़ी कर पंप संचालक को 68 लाख रुपये का चूना लगाया है। आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर आने वाले ग्राहकों से नकद राशि वसूलकर उसे पंप के खाते में जमा करने के बजाय अपने और अपने परिचितों के बैंक खातों में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। लंबे समय तक इस हेराफेरी का पता तब