मध्यप्रदेश के बड़वाह में पवित्र श्रावण माह के शुभारंभ के साथ ही गुरुवार को शिवालयों में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।सुबह से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजन के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे।श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल,दुग्ध,पंचामृत से अभिषेक कर बिल्व पत्र,धतूरा, पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि,खुशहाली की कामना की।