निज़ामाबाद: मनरा गांव में कुछ लोगो द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए सरकारी जमीन को एसडीएम के निर्देश पर हटवाया गया
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम मनरा में स्थित आराजी संख्या 361 रकबा। 187 कड़ी जो नवीन परती के खाते की भूमि है ।उक्त आराजी नंबर पर सलटू आदि द्वारा अवैध रूप से ईंट की दीवाल बनाकर कब्ज़ा किया गया था ।जिसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश राजस्व संगीता 2006 की धारा67 के अंतर्गत तहसीलदार निजामाबाद के न्यायालय में वाद दाखिल किया गया था ।